रतनपुर मां महामाया देवी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु रतनपुर पहुंच रहे, परंपरा अनुसार भक्त द्वारपाल भैरव बाबा के दर्शन के लिए भी ठहरते हैं, रतनपुर स्थित भैरव बाबा का प्राचीन मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।

रतनपुर मां महामाया देवी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु रतनपुर पहुंच रहे हैं । परंपरा अनुसार भक्त द्वारपाल भैरव बाबा के दर्शन के लिए भी ठहरते हैं ।रतनपुर में भैरव बाबा का प्राचीन मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। धार्मिक और पौराणिक नगरी रतनपुर महामाया धाम के प्रवेश द्वार में प्रतिष्टित तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर में नवरात्र के पंचमी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही, नगर के प्रवेश द्वार पर प्रतिष्टित नगर कोतवाल श्री भैरव बाबा मन्दिर में बासन्ती चैत्र  नवरात्र के पंचम दिवस पूरा मन्दिर परिसर भक्तों से भरा हुआ दिखा, छुट्टी होने के कारण भक्तों का रेला सुबह से लगा है, वही श्रद्धालुजन स्नेहपूर्वक कतार बद्ध होकर दर्शन पूजन करते रहे, दर्शन पूजन उपरांत दूर दराज से पहुंचे श्री भैरव भक्तों हेतु मन्दिर प्रबंधन द्वारा सात्विक भोजन भंडारे की ब्यवस्था की गई है जहाँ उन्हें निःशुल्क भोजन प्रसादी खिलाया गया।

तंत्र अधिष्ठाता के दरबार मे प्रज्वलित श्री अखंड भैरव दीप का दर्शन कर मनवांछित फल की कामना लेकर भक्तजन मन्दिर पहुंच रहे है साथ ही इस नवरात्र ग्यारह सौ घी तथा तैल के ज्योति कलश श्रद्धालुओं ने प्रज्वलित कराए है, जिसका दर्शन कर वे पुण्य लाभ ले रहे है, मन्दिर प्रबंन्धक और मुख्य पुजारी पँ.जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के खुशहाली के लिए श्री बटुक भैरव जी के दिव्य महामंत्र के द्वारा प्रति दिन हवन भी किये जा रहे है.
नवरात्री पर्व में मन्दिर सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन लाभ ले सकते है, सम्पन्न हो रहे नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मन्दिर परिसर के चारों तरफ सीसी कैमरे के साथ ही पुलिस के जवान मुस्तैद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles