किशोरी को प्रताड़ित करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नयापारा गणेश नगर निवासी ‘दीपक ध्रुव’ को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

नयापारा गणेश नगर में रहने वाली नाबालिग किशोरी जब भी घर से निकलती तो मोहल्ले में रहने वाला 25 वर्षीय दीपक ध्रुव उसके आसपास मंडराते हुए उसे परेशान करता। जब भी किशोरी घर से स्कूल जाती है या फिर स्कूल से घर लौटती या कहीं भी निकलती तो दीपक ध्रुव उसके पास आ जाता और उसका हाथ पकड़ कर उससे मोबाइल नंबर मांगने लगता। कभी कहता मैं तुमसे प्यार करता हूं, तो कभी अपना मोबाइल नंबर देकर उसे फोन और मैसेज करने को कहता। किशोरी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने वह कभी अपने हाथ की कलाई काटकर उसकी तस्वीर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भेजता। हाल ही में 8 तारीख को भी वह किशोरी को देखकर गंदे गंदे इशारे कर रहा था, जिसके बाद उसकी मां ने दीपक ध्रुव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने किशोरी को प्रताड़ित करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नयापारा गणेश नगर निवासी दीपक ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ धारा 354 और 12 पोस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles