Homeहमर बिलासपुरनामदेव विकास परिषद द्वारा सुहागली महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया,...

नामदेव विकास परिषद द्वारा सुहागली महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया, नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक सुहागली और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।

नामदेव विकास परिषद द्वारा सुहागली महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया, समाज के भवन के लिए पांच सौ स्क्वायर फीट मिले जमीन की खुशी में नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक सुहागली और कन्या भोज का आयोजन किया। जिसमें तीन सौ ग्यारह महिलाये शामिल हुई, इस दौरान सुहागिनों द्वारा प्रस्तुत सामुहिक भजन कीर्तन ने समा बांध दिया।

नामदेव समाज विकास परिषद् ने रविवार को गोडपारा के सामुदायिक भवन में भव्य सुहागली और कन्या भोज महोत्सव का आयोजन किया। समाज के संस्कृतिकत, सामाजिक काम के लिए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। समाज के सदस्यों के प्रयास से मोपका के पास 500 स्क्वायर फीट जमीन समाज के भवन निर्माण के लिय मिली। इसके उपलक्ष्य में सभी सामाजिक महिलाओं के लिए सुहागली का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखकर बड़ी खुशी हुई और हर वर्ष इसी प्रकार का आयोजन करने का संकल्प भी लिया गया है, वही तीन सौ ग्यारह महिलाये सुहागली में शामिल हुई। समाज के पदाधिकारी ने आगे कहा की सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए महिला शक्ति को एक मंच में लाने का प्रयास किया गया है।

नामदेव समाज में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए सुहागली कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें एक सौ एक महिलाओं का लक्ष्य रखा गया था, महिलाओं का उत्साह इतना दिखा की तीन सौ ग्यारह सुहागिन इसमें शामिल हुई। सभी महिलाओं को श्रृंगार का सामान, मिठाई, गुड चना प्रसाद के रूप में वितरित किया गया एवं सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। इसके बाद समाज की कन्याओं का पूजन किया गया।महिलाओं ने बताया कि समाज की सभी महिलाओं को एक ही स्थान पर देखकर बड़ी खुशी होती है, इससे एक दूसरे में परिचय भी बढ़ता है और सद्भावनाएं बढ़ती है।

नामदेव समाज विकास परिषद का यह पहला आयोजन था, महिलाओं का उत्साह देखकर समाज के पदाधिकारी ने बताया कि ऐसा आयोजन आगे भी प्रतिवर्ष कराया जाएगा। वही नवरात्र के अवसर पर महिलाओं के साथ कन्या का पूजन का भी सराहनीय प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे, समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुहागली के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments