राममय हुआ बिलासपुर शहर: चाटीडीह मेला पारा से महिलाओं के समूह द्वारा पिछले 12 वर्षों से लगातार सुबह भगवान राम की स्तुति करते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही।

रामनवमी के पहले ही बिलासपुर शहर राममय हुआ नजर आ रहा है, यही वजह है कि लोग प्रभात फेरी के माध्यम से भगवान राम की स्तुति कर रहे हैं। हालांकि यह प्रभात फेरी पूरे साल भर निकलती है, क्योंकि मौका रामनवमी का है लिहाजा हर कोई राम भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। चांटीडीह मेलापारा में आज भी प्राचीन परंपरा को महिलाओं ने बनाये रखें हुए हैं।

प्रभात फेरी के जरिये मोहल्ले वासियो में नशामुक्ति और जनजागरण का काम मा अम्बे लहरी समिति और महिला समिति कर रही हैं, राम मंदिर स्थापना के बाद से महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जोश और भक्ति में डूबे क्षेत्र वासियों का उत्साह देखने लायक हैं। इसी कड़ी में चाटीडीह मेला पारा से महिलाओं के समूह के द्वारा पिछले 12 वर्षों से लगातार सुबह भगवान राम की स्तुति करते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही है, 2012 में जर्जर हो चुके मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया हैं, बड़ी बात है मेलापारा दुर्गा मंदिर का पुनःनिर्माण फेरी से मिले अनाज और पैसे से हुआ है।

प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे महिलाएं एक समूह में इकट्ठा होती है और चाटीडीह और सरकंडा क्षेत्र में प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को राम भक्ति से जोड़ने की कोशिश करती है। कुछ महिलाओं के साथ प्रारंभ हुई प्रभात फेरी आज भव्य रूप ले चुकी है और बड़ी संख्या में महिलाएं भी इससे जुड़ रही है। नगर का भ्रमण करने के बाद मंदिर में एकत्रित होकर एक सौ आठ बार राम नाम का सामुहिक जाप किया जाता हैं जिससे सारा माहौल राममय हो जाता हैं। राम नवमी पर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, भोग भण्डारा के साथ भव्य आयोजन की तैयारी में महिलाएं जुटी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles