Homeहमर बिलासपुरथाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान एक ऑटो...

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान एक ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान एक ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची डायल 112 और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मृतक के परिवार वालों की उपस्थिति में शव फंदे से नीचे उतारा। जिसका मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए शव सिम्स भेज दिया गया। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मृतक रवि देवांगन कतियापारा का रहने वाला है उसकी पत्नी श्रीराम प्लाजा की रहने वाली है। दोनों 3 साल से अलग रह रहे थे। मृतक ने कमाने धमाने के उद्देश्य से दो बार ऑटो खरीदा लेकिन दोनों ही ऑटो सीज हो गयी।ऐसे में पत्नी से परेशान रवि देवांगन ऑटो सीज हो जाने से आर्थिक रूप से भी परेशान था। इसलिए सोमवार की सुबह श्रीराम प्लाजा अपने पत्नी के घर पहुंचा और वहीं पत्नी से बातचीत करने के बाद दूसरे रुम में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस के लिए इसलिए भी जांच प्रभावित होगी क्योंकि मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नही मिला है। हालांकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments