Homeहमर बिलासपुरसोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ समाज सेवक डॉ. धर्मेंद्र...

सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ समाज सेवक डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास ने जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया हुए न्योता भोज का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी पहल न्योता भोज का उत्साह पूरे देश के साथ जिले में भी दिखाई दे रहा है। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में लोग अपना जन्मदिन, वर्षगांठ बच्चों के बीच पहुंचकर मना रहे है। सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ समाज सेवक डॉ धर्मेंद्र कुमार दास ने जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। नवरात्रि के सप्तमी पर कन्याओं का पूजन कर भोजन फल वितरण किया गया।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न केंद्रों, अस्पतालों ,वृद्ध आश्रमों में जाकर उनके बीच खुशियां बांटी।

प्रधानमंत्री ने एक अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने आवाहन किया है कि सक्षम लोग अपना जन्मदिन या कोई और शुभ अवसर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ मनाए, जिससे उन्हें पोषाहार और खुशी मिल सके तो वही समाज में भी समानता का भाव उत्पन्न हो सके। जिसका असर दिखाई दे रहा है। सोमवार को चांटीडीह के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को न्योता भोज दिया गया। इस दौरान महा सप्तमी तिथि होने के कारण कन्या भोज का भी आयोजन किया गया, बच्चों को तिलक लगाकर आरती उतारी गई ।समाज सेवक डॉ धर्मेंद्र कुमार दास अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने बच्चों के बीच मौजूद रहे, उन्हें फल बिस्किट मिठाई दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया।

इस नई पहल से बच्चों को स्वादिष्ट एवं पोषक भोजन फल मिठाई नाश्ता का आनंद मिलता है। समाज में जिसका भी जन्मदिन होता है बच्चों के बीच मनाया जाता है, जो अच्छी पहल है। समाज सेवक धर्मेंद्र दास ने बताया कि वे प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन को अलग-अलग स्थानो वृद्ध आश्रम अस्पतालों में मनाते आ रहे हैं, इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने आंगनबाड़ी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। जिससे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था, इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। बच्चों के चेहरे पर इस दौरान जो खुशी उभर कर आई, उसे डॉक्टर धर्मेंद्र दास ने जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार बताया और इस पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments