Homeहमर बिलासपुरधरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनी स्थित माँ...

धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनी स्थित माँ शारदा मंदिर मे पूजा अर्चना कर कन्या भोज में शामिल हुए कन्याओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

धरम लाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनी स्थित माँ शारदा मंदिर मे पूजा अर्चना की। इस अवसर पर वे कन्या भोज मे भी शामिल हुए एवं कन्या स्वरुप माताओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही क्षेत्र और प्रदेश वासियों के लिये मंगल कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी, बृज भूषण वर्मा, वंदन जेंन्डे, राजेश्वरी गुप्ता, कृष्ण चंद्र महापात्र सहित पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु ग्रामीण ज़न बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नवरात्र की पावन तिथियों में से अष्टमी और नवमीं दोनों एक ही दिन पड़ने का शुभ संयोग मंगलवार को बना। इस अवसर शहर के कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। शहर के आसपास के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर के हर देवी मंदिरों में हवन कन्या भोजन हो रहे हैं। भंडारे की व्यवस्था की गयी है। क्षेत्र के हर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments