सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाईक सवार युवकों को कार से कुचलने की कोशिश की जा रही है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बाईक चालकों को कुचलने की कोशिश करने वाले लोग लाइव वीडियो चलाकर उसमें चाकू लहराते नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लिंक रोड का बताया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है क्योंकि पुलिस कार चालकों पर कार्रवाई करने की बजाए बाईक चालकों पर ही कार्रवाई कर रही है।





