Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने भी सीएम साय...

बिलासपुर में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने भी सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में नामांकन जमा किया।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तीन हाई प्रोफाइल सीटों बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर में 18 अप्रेल को सीएम, डिप्टी सीएम सहित बीजेपी के नेताओं ने नामांकन रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। बिलासपुर में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने भी सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में नामांकन जमा किया।

वैसे तो शुभ मुहूर्त पर भाजपा के तोखन साहू अपना नामांकन पहले ही भर चुके थे, लेकिन रैली निकालकर गुरुवार को उन्होंने हाई प्रोफाइल सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद हुए. बिलासपुर में तेज गर्मी के बावजूद भाजपा नेताओं ने अपनी ताकत से कांग्रेस के होश उड़ा दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हर योजना में भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस केवल देश विरोधी तत्वों, आतंकवादी और नक्सलियों के साथ है इसलिए जनता उन्हें इस बार सबक सिखाएगी और कांग्रेस पिछली मर्तबा हासिल सीटों से भी कम में सिमट कर रह जाएगी। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं। इसलिए देश की जनता ने उन्हें नकारा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अप्रैल गुरुवार को भाजपा के सांसद प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में नामांकन भरने बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति प्रदेश क्या पूरे देश में अच्छी नहीं है। यही कारण है कि 75 साल सत्ता में रहने के बाद भी उन्हें देश की जनता नकार रही है। सीएम ने दावा किया है कि तीसरी बार भी निश्चित ही नरेंद्र दामोदर दास मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी के साथ सीएम ने यह भी कहा कि तोखन साहू भी बिलासपुर से ऐतिहासिक मतों से जीतकर विजयी होंगे। कलेक्ट्रेट में नामांकन भरने के बाद सीएम आम सभा को संबोधित करने जगन्नाथ मंगलम पहुंचे। इस दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और भारतीय जनता पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

सीएम विष्णु देव साय को 18 अप्रेल को नामांकन दाखिल करने प्रत्याशियों के साथ बिलासपुर के बाद कोरबा में भी उपस्थित होना था। इसलिए बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तोखन साहू के पक्ष में रोड शो में मौजूद नही रहे। और समय के अभाव के कारण सीएम का रोड शो कैंसल हो गया। हालांकि डिप्टी सीएम सहित अन्य बीजेपी के दिग्गजों ने मोर्चा संभालते हुए नामांकन रैली में उपस्थित होकर जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही रैली निकाली लेकिन पूरा शहर भाजपा मय नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments