शुक्रवार की सुबह रपटा पुल के पास अज्ञात अधेड़ की लाश मिली। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को उठवाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिम्स की मरच्युरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भूपेंद्र सिंह बताया जा रहा है जो शनिचरी के पास ही स्थित गोंडपारा का रहने वाला है पुलिस अधेड़ के मृत्यु के कारणों की पतासाजी में जुट गई है।




मृतक के भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा कर घर से भाग जाता था फिर चार-पांच दिन बाद खुद से वापस आ जाता था और वह नशे का भी आदी था बहुत बार घर वालों ने समझाया पर वह बात नहीं मानता था चार दिन पहले ही वह घर से निकल गया था आज सुबह जब मैं दुकान जा रहा था तब मोहल्ले के ही एक लड़के ने मुझे बताया कि मेरा भाई रपटा पुल के नीचे गिरा पड़ा हुआ है जब मैं अपनी दुकान के मालिक के साथ वहां गया तब मैंने देखा कि मेरा भाई मृत हालत में पड़ा हुआ था।





