छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। तमाम बड़े-बड़े नेता कई वादों और विकास के दावों के साथ जनता को लुभाने की बातें कर रहे हैं लेकिन धरातल पर किसी से कुछ छुपा नहीं रहता। कभी खोदापुर कहे जाने वाले बिलासपुर शहर की सड़कों का हाल अब भी बेहाल है। मैग्नेटो मॉल की तरफ़ ले जाने वाली मुख्य सड़क यानी श्रीकांत वर्मा मार्ग की बदहाली किसी से छुपी नहीं है।



सड़क एक तरफ से धस चुकी है। कचरा, गंदे पानी और मलबे का ढेर बदबू पैदा कर रहा है। किसी भी तरह के बैरिकेडिंग या किसी अन्य सावधानी का कोई इंतजाम वहां नहीं किया गया है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्या प्रशासन जानमाल के नुकसान होने का इंतजार कर रहा है।





