उसलापुर सड़क चौड़ीकरण पर पहले लगा भेदभाव का आरोप और अब निर्माण में भी लापरवाही की बात आ रही सामने।

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के मिनोचा कॉलोनी के पास उसलापुर मुख्य मार्ग में सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, जहाँ चौड़ीकरण कार्य में कुछ प्रभावशाली लोगो ने शासकीय जमीन में वर्षो से अवैध रूप से बेजा कब्जा कर अपने विशालकाय घरों के कुछ हिस्सो को शासकीय जमीन में भी बढ़ाया हुआ है, चूंकि मामला प्रभावशाली लोगों से जुड़ा हुआ है।

इसलिए इनको लाभ पहुचाने के लिए उनके घर के सामने सड़क को डायवर्ट कर रसूखदारों को राहत दी जा रही है, इसके अलावा निर्माण कार्य मे भी नगर निगम के संबंधित अधिकारीयों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, निर्माण कार्य के सुपरविजन के लिए इंजीनियर की गैरमौजूदगी से ठेकेदार को छूट मिली हुई है जिसके चलते निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, बहरहाल अब देखना होगा कि इस मामले में प्रभावशाली लोगों की ऊपर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles