Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी,...

बिलासपुर में तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी, अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया।

बिलासपुर में तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन भी नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी रहा। नामांकन के अंतिम दिन भी 8 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए बिलासपुर में 7 मई को मतदान होने हैं, जिसके लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी हुआ था शुक्रवार 19 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि थी। गुरुवार तक 12 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। 19 अप्रैल दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 22 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। बिलासपुर लोकसभा से कुल 47 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। इससे शासन को पौने 10 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments