Homeहमर बिलासपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी एवं हॉस्पिटल स्टॉफ के साथ गाली-गलौज...

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी एवं हॉस्पिटल स्टॉफ के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय संपत्ति को तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी आरोपी- 1.टिकेश टेम्बुलकर उर्फ दौलत राम पिता मोहन टेम्बुलकर उम्र 23 साल साकिन वार्ड नंबर 02 सीताबर्डी, छुरिया थाना छुरिया 2.मनोज मंडावी पिता महेश मंडावी उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 10 छुरिया थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव / दरसल घटना दिनांक 02.08.23 के रात्रि 19ः30 बजे आरोपी क्र.1.टिकेश टेम्बुलकर उर्फ दौलत राम पिता मोहन टेम्बुलकर उम्र 23 साल साकिन वार्ड नंबर 02 सीताबर्डी, छुरिया एवं 2.मनोज मंडावी पिता महेश मंडावी उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 10 छुरिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में जाकर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर भूपेन्द्र हिरोदिया एवं अस्पताल स्टॉफ को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अस्पताल में रखे लोहे की खुर्सी को तोड़फोड़ कर चापरासी आनंद राम साहू को हाथ मुक्का से मारपीट करने की रिपोर्ट पर उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 230/2023 धारा- 294, 323, 506, 427, 353, 186, 34 भादवि0 एवं 3 छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि.2010 सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारिओ  के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर दिनांक 03.08.2023 के क्रमषः 12ः30 एवं 12ः40 बजे में विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि मेघनाथ सिन्हा, आर01588 दशवंत पटेल, आर0 561 चन्द्रशेखर साहू, आर0 1650 तिलक पंचारी की विशेष भूमिका रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments