रोटरी क्लब बिलासपुर एवं रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजॉइंट रिप्लेसमेंट एवं कैंसर जागरूकता पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

बिलासपुर। दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को होटल बंसीवाला में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं कैंसर जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।इस अवसर पर डॉ. गौरव गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच, उपचार की आधुनिक पद्धतियों एवं कैंसर की पहचान के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समय पर कैंसर की पहचान एवं उचित उपचार से बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।वहीं डॉ. अंकुर सिंघल, चीफ रोबोटिक सर्जन एवं हेड – आर्थ्रोप्लास्टी ने जोड़ों के दर्द, गठिया, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जॉइंट रिप्लेसमेंट से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों ने इस उपचार को पहले से अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाया है।दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत रोचक रहा। अंत में सभी सदस्यों के लिए हाई टी की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष रोटेरियन अमित चक्रवर्ती, पीडीजी रोटेरियन एस.पी. चतुर्वेदी, पीडीजी रोटेरियन डॉ. आर.ए. शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रमेश जोबनपुत्र, रोटेरियन रणबीर मारहास, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन श्याम मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल सहित रोटेरियन तपन नस्कर, चंदन गांगुली, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, नवनीत अग्रवाल एवं दीपक खंडेलवाल उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके, सचिव रोटेरियन रिंपी होरा कोषाध्यक्ष रोटे मजीत सैनी रोटे अंकिता जैशवाल रोटे रश्मि जैन रोटे रश्मि पटेरिया रोटे शिल्पी रोटे स्मिता जैन रोटे निलिमा राञै रो गायञी गुप्ता रोटे संगीता चोपड़ा रोटे निघि रोटे भारती यादव एवं क्लब की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना था।रोटरी क्लब की ओर से रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं सभी उपस्थित रोटेरियंस का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles