सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीमाई मंदिर स्थित तालाब में शनिवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके से इसकी जानकारी लोगों ने सिरगिट्टी पुलिस को दी। जिसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल घण्टो तक पूछताछ कर उसके शिनाख्ती में लगे रही।हालांकि जब मृतक की पहचान नही हुई तो पुलिस ने देर शाम शव जिला अस्पताल के मरचुरी के लिए भेज दिया। जहां तकरीबन 1 घण्टे तक लाश लावारिस हालात में मर्च्युरी के बाहर पड़ी रही।

हालांकि जानकारी पाकर मर्च्युरी कर्मचारी एक घण्टे बाद मर्च्युरी पहुंचा और फिर शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी के अंदर ले जाकर रखा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अंदेशा जताया कि मृतक तलाब में नहाते वक्त औंधे मुँह गिर गया होगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी होगी। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है।जिसके बाद पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मौत के कारणों का पता लगाया जायेगा।



