Homeहमर बिलासपुरकोतवाली पुलिस थाना के सामने पुलिस द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ, आने...

कोतवाली पुलिस थाना के सामने पुलिस द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ, आने वाले दिनों में भी नगर निगम के अलावा हर थाने के सामने प्याऊ घर खोला जाएगा।

अब भीषण गर्मी पढ़ने लगी है। सुबह से ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि धूप में दो मिनट खड़ा होना मुश्किल हो जा रहा है, जो लोग कामकाज के लिए निकल रहे है, उनके शरीर का पानी कुछ ही समय में पसीने के रूप में निकल जा रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ही प्याऊ घर खोले जा रहे है, इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस थाना के सामने पुलिस द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है।

निश्चित ही यहां प्याऊ घर के खुलने से थाना सिटी कोतवाली से होकर गुजरने वाले लोगों को ठंडे पेयजल की प्राप्ति हो रही है, सभी यहां छांव में रुककर सुकून से मटके का पानी पी रहे है। जानकारी मिल रही है कि आने वाले दिनों में भी नगर निगम के अलावा हर थाने के सामने प्याऊ घर खोला जाएगा। जो पुलिस विभाग की अच्छी पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments