सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जिला दण्डाधिकारी से की शिकायत, अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला की अगुवाई में वकीलों की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट पर नियम विरूद्ध शासकीय कार्य निष्पादन का आरोप लगाया।

सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जिला दण्डाधिकारी से शिकायत की है। अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला की अगुवाई में वकीलों की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट पर नियम विरूद्ध शासकीय कार्य निष्पादन का आरोप लगाया है। बताया कि मजिस्ट्रेट ने बिना सुनवाई धारा 151 के दोषी की अपील को घर से ही खारिज कर दिया। इतना ही नहीं सामान्य धाराओं के तहत आरोपी बनाए गए मुवक्किल को हथकड़ी लगाया गया। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने निवेदन किया गया है।

अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला की अगुवाई में वकीलों की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट की शिकायत जिला दण्डाधिकारी से लिखित में की है।उसके बाद कलेक्टर को लिखित शिकायत में प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 17 अप्रैल को सिटी मजिस्ट्रेट अरूण खलकों के कोर्ट में उसके मुवक्किल सप्पू कुर्रे को 151,107,116 के तहत हथकड़ी के साथ पेश किया गया। यह जानते हुए भी कि सप्पू कुर्रे का ना तो कोई अपराधिक रिकार्ड है और ना ही उसने किसी गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया है। बावजूद इसके सप्पू कुर्रे को शाम लगभग सात बजे पेश किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में इसी तरह के धाराओं के तहत अन्य आरोपियों के वकील भी पेश हुए। सभी को मजिस्ट्रेट का लम्बा इंतजार करना पड़ा। मेरे समेत सभी वकीलों ने अपने अपने मुवक्किल का निजी मुचलका कौशिक के सामने पेश किया।

सिस्टम से नाराज वकीलों ने आगे बताया कि काफी इंतजार के बाद हमने कहा कि यदि साहब नहीं आ रहे हैं तो मुवक्किल को किसी दूसरे कोर्ट में पेश किया जाए। कौशिक ने कहा कि दूसरे कोर्ट में नहीं पेश करेंगे। इसके बाद उन्होने बताया कि फाइल लेकर साहब के घर फाइलों पर हस्ताक्षर करवाने जा रहे हैं।हम सभी ने इसका विरोध किया। प्रियंका ने बताया कि हमने आज वकील साथियों के साथ जिला दण्डाधिकारी से निवेदन किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां पीड़ा देने वाली है। सिटी मजिस्ट्रेट में इस प्रकार की गतिविधियों को तत्काल रोका जाए। उचित कार्रवाई भी करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles