बिलासपुर लोकसभा में पांच लोगों ने अपने नामांकन पत्र को लिया वापस, अब मैदान में 37 प्रत्याशी. राजनीतिक दलों के अनुसार चुनाव चिन्ह का आबंटन।

बिलासपुर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के लिए निर्देश पर प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। नाम निर्देशन पत्र वापसी का 22 अप्रैल को अंतिम दिन था। इस दिन पांच लोगों ने अपने नामांकन पत्र को वापस ले लिया है, कुल मिलाकर अब मैदान में 37 प्रत्याशी हैं। जिनका राजनीतिक दलों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया।

राष्ट्रीय राजनीतिक दल के सिंबोल उन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा पहले से ही आवंटित हैं वही निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित कर दिया गया, बिलासपुर अपर जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने बताया कि आज नाम वापसी का अंतिम दिन था जिसमें 5 राशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, वही बाकी 37 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। बिलासपुर लोकसभा चुनाव में अब 37 प्रत्याशी मैदान में हैं जिससे मुख्य राजनितिक दलों की भी चिंता बढ़ गई है।

बिलासपुर लोकसभा से 46 में से 4 अभ्यर्थियों के नामांकन रिजेक्ट होने के बाद 42 अभ्यर्थी बचे थे। सोमवार को कलेक्टोरेट में अभ्यर्थी नाम वापस ले लेने का दौर चला। जिसमे पांच लोगों ने नाम वापस ले लिया है, अब मैदान में सैंतीस उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई को प्रत्येक पोलिंग बूथ में तीन ईवीएम मशीन की जरूरत पड़ेगी। बैलेट यूनिट पर अधिकतम 16 बटन होते हैं। किसी सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होते हैं तो दूसरी बैलेट यूनिट जोड़ी जाती है। 16वां बटन नोटा का होता है,इस लिहाजा से सैतिष प्रत्यशियों के लिए तीन ई वीएम मशीने लगेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles