स्वीप स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्राम महमंद में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए की लोगों से अपील।

स्वीप स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शहर से लगे ग्राम महमंद में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर बुजुर्ग और नव मतदाताओं का सम्मान किया गया। मानव श्रृंखला और विशाल रंगोली के जरिए दीदीयों ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

स्वीप स्वच्छता के तहत जिले के सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई कर मतदान का संदेश दिया गया। स्वीप स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम बिल्हा के ग्राम महमंद में आयोजित किया गया। यहां स्थित आस्था केंद्रों और सार्वजनिक परिसर की सफाई कर समूह की दीदीयों ने विशाल रंगोली और मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनीश सिंह ने परिसर में पौधारोपण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles