संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा तीनों रेल मंडलो में विभिन्न समपार फाटकों पर सुरक्षित ढंग से फाटक पार करने की अनेक जानकारियाँ दी जाती है।

तीनों रेल मंडलो में समय समय पर नुक्कड़ नाटक तथा रैली के माध्यम से यात्रियों को दी जाती है संरक्षा संबंधी जानकारी।

संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा तीनों रेल मंडलो में संरक्षा से संबन्धित जानकारी देने के लिए रेल प्रशासन द्वारा सालभर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जून माह में अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) जागरुकता दिवस के साथ-साथ अनेक सड़क उपयोगकर्ताओं में सुरक्षित समपार फाटक पार करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए समपार फाटक पर अनेक जागरूकता संरक्षा विशेष अभियान चलाया जाता है।

इस अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, स्काउट गाइड व विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों द्वारा अनेक फाटकों में पाम्पलेट बाँटकर तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित फाटक पार करने के बारे में समझाएं जाती है। इस दौरान वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को फाटक पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ अपने जान-माल की रक्षा एवं रेलवे की सुरक्षा से संबन्धित जानकारी दी गई। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।

इसके साथ ही तीनों रेल मंडलो के रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समपार फाटकों में होने वाली घटनाओं की जीवंत प्रस्तुति देकर यात्रियों को समपार फाटक पार करने की सुरक्षात्मक जानकारी दी गई। स्टेशन परिसर में स्काउट गाइड द्वारा रैली निकालकर पाम्पलेट बांटे गए तथा यात्रियों को स्लोगन व चर्चा के माध्यम से समपार फाटक पार करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुये उनसे सहयोग की अपील की जाती है। साथ ही उनसे आग्रह किया जाता है कि रेल पर सेल्फी नहीं लें, चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिए हमेशा फुट ओव्हरब्रिज का उपयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles