बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हजारो सफाई कर्मचारी बिना ग्लब्स और जूते के साफ सफाई करने को मजबूर।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हजारो मजदूर सफाई और दूसरे काम के लिए लगाए जाते हैं। रेलवे ठेकेदार को नियुक्त करती हैं और उसके अंडर यह मजदूर काम करते हैं ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है कि मजदूरों के लिए सुरक्षा के सारे पुख्ता इंतजाम किए जाएं मसलन उन्हें मास्क हैंड ग्लव्स, जूते आदि उपलब्ध करवाई जाए। लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में साफ सफाई का काम करने वाले मजदूरों को बगैर किसी सुविधा के ही सारा काम करना पड़ता है।

पूरे रेलवे स्टेशन में कोई ऐसा जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया जो ठेकेदारों की इस मनमानी पर नजर रखता हो और ठेकेदारों की मनमानी पर नकेल कसने का काम करता हो। किन परिस्थितियों में ये मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें पूरा वेतन मिल रहा है या नहीं, समय पर वेतन मिल रहा है या नहीं लगता हैं इन मुद्दों पर सभी ने आंख मूँद रखी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles