बिलासपुर जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी 80 किमी निकालेंगे मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा, प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

सीपत. राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार के कथित विभाजन कारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर जनवरी माह से 136 दिनों की कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी| ठीक उसी तर्ज छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार और विकास कार्यों की गुणगान करने की मंशा को लेकर बिलासपुर जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी मस्तूरी विधानसभा में जोंधरा से 15 तक मस्तूरी जोड़ो यात्रा निकालने जा रहे हैं | मस्तूरी जोड़ों पदयात्रा के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे| अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान जिला सहकारी केंद्र बैंक बिलासपुर प्रमोद नायक बिलासपुर महापौर रामशरण यादव बिलासपुर अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण विजय केसरवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मस्तूरी नागेंद्र राय छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर जिला पंचायत सदस्य किरण यादव उपस्थित रहेंगे|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles