Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर जिला अस्पताल में पश्चिम बंगाल का अपराधी प्रभुनाथ सिंह का चल...

बिलासपुर जिला अस्पताल में पश्चिम बंगाल का अपराधी प्रभुनाथ सिंह का चल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट उपचार।

जिला अस्पताल में बीते 9 मार्च से पश्चिम बंगाल से आईपीसी की धारा 120 B के मामले में केंद्रीय जेल के बन्दी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बन्दी को पेट से जुड़ी कई प्रकार की गम्भीर समस्या है। लगभग एक महीने तक बन्दी को जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में रखा गया उसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। हालांकि जिस तरह के गंभीर समस्या बताकर बन्दी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया उससे बातचीत में लगा नही की उसे गम्भीर बीमारियां है।

हालांकि जिस तरह से बन्दी को जिला अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है उससे आरोप अस्पताल प्रबंधन पर भी लग रहा है कि वे पश्चिम बंगाल से केंद्रीय जेल के बन्दी प्रभु नाथ सिंह से सांठगांठ कर उसे वीआइपो ट्रीटमेंट दे रहे है। यही वजह है कि केंद्रीय जेल प्रबंधन भी जिला अस्पताल को डिस्चार्ज के लिए लगातार 4 बार रिमाइंडर भेज चुका है। लेकिन जिला अस्पताल ने अबतक बन्दी को डिस्चार्ज नही किया है। यही वजह है कि अस्पताल प्रबंधन पर सांठगांठ के आरोप लग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments