किसान कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन…फिर जलाया केंद्र सरकार का पुतला….की जमकर नारेबाजी….

बिलासपुर /-देश के किसानों द्वारा अन्न के उत्पादन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली बीजों पर 12% कृषि दवाईयों पर 18% कृषि यंत्रों पर 28% खेत जोतने के काम आने वाली टेक्टर पर 28% लगने वाले जी एस टी टेक्स को खत्म करने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को दिए गए प्रति वर्ष 6000 रुपए की अनुदान राशि को वापस लेने के केन्द्र शासन के फैसले को निरस्त पर करने की मांग की….दरसल जिला किसान कांग्रेस ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की..उसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन किया…और राजयपाल के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया….


आपको बता दे
एक तरफ केन्द्र कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की आय डबल करने की बात करती हैं. दुसरी ओर किसानों के अन्न उत्पादन के लिए उपयोग में आने वाली बीज, खाद्य, कृषि यंत्र, टैक्टर पर 12 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत तक जी एस टी टेक्स लगा कर रखी है, जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बदहाली के कागार पर पहुंच चुकी हैं, देश अधिकांश किसान कि केंद्र शासन के इस दोहरी नीति के कारण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को खेती किसानी में आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लांच करके देश के किसानों को किसानी कार्य के लिए एक वर्ष में तीन किश्तों में 6000 रुपये देने का निर्णय लिया और किसानों को वह राशि दिया गया और अब केन्द्र सरकार उसमें के बहुसंख्यक किसान को अपात्र बताकर वह राशि वसूल करने के लिए अभियान चला रहीं है, यह किसानों के साथ अन्याय हैं।
कांग्रेसियो ने कहा की कृषि उपज में काम आने वाली सभी चीजों से तत्काल वेट टैक्स हटाकर टेक्स फ्री किया जाए. एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत किसानों को दी गई अनुदान राशि को वापस वसुत करने के केन्द्र शासन के निर्णय के आदेश को खत्म किया जाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles