इधर सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए जेवरात और अन्य सामग्री बरामद की है। असल में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग नगपुरा चौक में चोरी का सोना चांदी और मशीन बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। शक होने पर पुलिस ने नगपुरा चौक में घेराबंदी कर बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी गोपाल धुरी और सारागांव जांजगीर चाम्पा निवासी बिल्लू दिवाकर को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने एक महीने पहले बन्नाक चौक में रहने वाले अमित राव के सूने मकान में चोरी की थी, जहां से सोने चांदी के जेवर चुराए थे। जिसे इन लोगों ने साकिब उर्फ केपी दिल्ली वाले के पास बेचकर उस पैसे को आपस में बांट लिया था जिसे इन लोगों ने अय्याशी में उड़ा दिया था। दोनों चोरों के पास से पुलिस को चांदी की बिछिया, करधन और सिलाई मशीन मिली जिसकी कीमत 41000 है। पुलिस ने दोनों चोर कन्हैया उर्फ बिल्लू दिवाकर और गोपाल धुरी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले साकिब उर्फ केपी दिल्ली वाले की तलाश कर रही है।


