गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर में आग लगने और करंट की शिकायत आम है, बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखती है, उसके बावजूद भी विभाग की लापरवाही सड़कों के किनारे, मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर में देखा जा सकता है। खुले ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण देते हैं, सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के ढक्कन खुले छोड़ दिए गए हैं, सुधार कार्य होने के बाद ऐसे ही इसे छोड़ दिया जाता हैं। इसकी ऊंचाई कम होने के कारण बच्चे और मवेशियों की पहुंच में आसानी से आ जाते हैं। आए दिन मवेशी इसकी चपेट में आकर मौत के गाल में समा जाते हैं।


इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से भी की गई है उसके बावजूद भी विभाग को लोगों की जान से कोई लेना देना नहीं है। जगमल चौक, गांधी चौक, तोरवा, गोल बाजार, राजकिशोर नगर, विनोबा नगर, तोरवा जैसे रिहायशी इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसमें कई बार मवेशी चिपक चुके हैं। वही बच्चे भी आसपास खेलते हैं जिससे हमेशा डर बना रहता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। इसके लिए बिजली विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है उसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर के ढक्कन आज भी खुले हुए हैं। इसे बंद करने लोगो ने बिजली विभाग से गुहार लगायी हैं।



