Homeहमर बिलासपुररविवार की सुबह सिम्स के मर्च्युरी में अलग-अलग मामले में हुई मौत...

रविवार की सुबह सिम्स के मर्च्युरी में अलग-अलग मामले में हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम।

रविवार की सुबह सिम्स के मर्च्युरी में अलग-अलग मामले में हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पहले मामले में पता चला कि थाना सरकंडा अंतर्गत बैमा के एक स्कूल के काम में लगे लेबर राम प्रकाश केंवट जो स्कूल का सामान खाली कर गाड़ी का डाला बंद कर रहा था, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ा, जब तक उसे सिम्स अस्पताल लाया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सरकंडा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के बाद मामले को विवेचना में लिया है। इसी तरह दूसरा मामला थाना मस्तूरी क्षेत्र का है जहां फाइनल ईयर की छात्रा संगीता साहू को फ़ूड पाइजनिंग होने के बाद बीते 25 अप्रेल को सिम्स में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गयी। मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के बाद मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments