Homeहमर बिलासपुरनहाने के दौरान लीलागर नदी के तेज बहाव में डूबने से ग्रामीण...

नहाने के दौरान लीलागर नदी के तेज बहाव में डूबने से ग्रामीण की हुई मौत,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

बिलासपुर / मल्हार नहाने के दौरान एक ग्रामीण की लीलागर नदी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई।पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार वार्ड क्र.11 में रहने वाले बलराम केवर्त पिता भुरउ केवर्त उम्र 45 वर्ष अपने पत्नी के साथ पिछले कई वर्षो से लिलागर नदी के किनारे रह कर अपने बाड़ी से सब्जी उगाने का काम करता था जो आज सुबह 11 बजे के आसपास नहाने जाने के नाम पर घर के पीछे स्थित पचरी में गया हुआ था।जो काफी देर तक वापस नहीं आने पर इसकी पत्नी ने पीछे नदी तरफ जाकर देखा तो नही दिखा जिसके बाद दोपहर में लीलागर नदी एनिकट के पास शव तैरता हुआ मिला जिसके बाद इस घटना की सूचना मल्हार पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही अंदाजा लगाया जा रहा है की 3,4 दिनो से हो रही रुक रुक के बारिश के कारण लीलागर नदी एनिकट से ऊपर चल रहा है।जिससे मृतक तेज बहाव का अंदाजा नही लगा पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई।फिलहाल मल्हार पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments