Homeहमर बिलासपुरलोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश...

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने वोटिंग प्रक्रिया कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया।

जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी क्रम में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना कमीशनिंग कहलाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने विधानसभावार कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया। कलेक्टर ने कमीशनिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कमीशनिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन, प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई। सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया तीन से चार दिन तक चलेगी।

सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का प्रभारी बनाया गया है उनके साथ दो सहायकों की भी ड्यूटी भी कमीशनिंग कार्य के लिए लगायी गयी है। कमीशनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले बैलेट यूनिट की कमीशनिंग की जाती है। कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली बीयू में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments