चुनाव का पारा हुआ हाई, शहरवासी आगामी चुनाव मतदान को लेकर उत्साहित।

भारतीय संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती शायद यही है कि देश में अमीर गरीब, भाषा, मजहब, पंथ सबसे परे हर व्यक्ति को एक समान मताधिकार है और सब के वोट की कीमत एक जैसी है। 5 साल बाद हो रहे आम चुनाव को लेकर खास और आम में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत कम रहा लेकिन बिलासपुर में प्रशासन की कोशिश रंग ला रही है और यहां सभी तबके में चुनाव को लेकर गहरी दिलचस्पी नजर आ रही है।

अपेक्षाकृत पिछड़ा और कम पढ़ा लिखा माना जाने वाला तबका भी न केवल वोट देने की बात कह रहा है बल्कि वह औरों से भी वोट देने की अपील करता दिख रहा है। बुजुर्ग और बीमार यह चाहते हैं कि मतदान स्थल तक पहुंचाने की कोई पुख्ता व्यवस्था हो तो वही बहुत से युवा इसलिए भी उत्साहित है क्योंकि यह उनका पहला मतदान होगा मतदाताओं ने कहा कि हमें इंतजार है 7 मई का ताकि हम अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles