छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मई दिवस को शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने नागोराव शेष भवन से कर्मचारियों की रैली निकाल कर महात्मा गांधी चौक तक मई दिवस के शहीद अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद, दुनिया के सारे मजदूर एक हो, का नारा लगाते हुए आमसभा में सम्मिलित हुए। सभा को देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संरक्षक,आर पी शर्मा जिला संरक्षक और स्मिता शर्मा संयोजक महिला प्रकोष्ठ ने संबोधित किया। इस दौरान अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



पदाधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर, श्रमिक, किसान, कर्मचारियो, युवा, महिलाओ, के अधिकार आठ घण्टे काम, आठ घण्टे आराम और आठ घण्टे मनोरंजन के लिए लगातार संघर्ष करते हुए अमेरिका के शिकागो शहर के अमर शहीदों के शहादत और उनकी कुर्बानी से आज हमको अपनी स्थानों मे काम के घण्टे जो निर्धारित है और जिसके चलते हम आज अपने बच्चों और परिवार को बाकी समय दे पा रहे है उसे बचाने के लिये श्रमिक वर्ग जो श्रम से अपना परिवार चलाते है। 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को ना ही महज एक औपचारिकता के तौर पर मनायें.


