Homeहमर बिलासपुरबृहस्पति बाजार के श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर...

बृहस्पति बाजार के श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने लगातार स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को बृहस्पति बाजार के श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदाता शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट की समान कीमत है। लंबे संघर्ष के बाद हमें मतदान का यह अधिकार मिला है, हमें इसका अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सभी ने ‘शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’ के नारे भी लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments