Homeहमर बिलासपुरविधायक धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए...

विधायक धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर किए हमले।

बुधवार को विधायक धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले किये। श्री कौशिक ने कहा कि दो चरणों में अपनी करारी हार देखने के बाद बौखलाई कांग्रेस घोषणा पत्र की जगह धोखा पत्र लेकर आई है, जिसमें केवल तुष्टिकरण नजर आ रहा है। संविधान के विरुद्ध जाकर केवल मुसलमान यानी कि अपने वोट बैंक को रिझाने के लिए अजीबोगरीब वादे किए गए हैं।

साथ ही उन्होंने सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स को भी देश के लिए विघटनकारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को धोखा देकर अपने वोट बैंक मुस्लिम तुष्टिकरण पर फोकस कर रही है, जिससे समझ में आ रहा है कि वह चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments