नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात चार आरोपियों को घटना के तत्काल बाद बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा एक राय होकर पीड़िता को अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर बेईज्जती करने की नियत से घटना को दिया अंजाम

राजनांदगांव / थाना बसंतपुर में प्रार्थीया/पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, दिनांक 05.08.2023 को दोपहर करीबन 01ः30 बजे अपने ब्वाय फ्रेन्ड राहुल सोनकर के साथ पनेका एक्टिवा में बैठकर घूमने गई थी। पनेका ओव्हर ब्रीज के नीचे बैठकर बातचीत कर रहें थे, उसी समय चार अज्ञात लड़के आये, पीड़िता के साथ बदतमिजी करने लगे और बेइज्जती करने की नियत से हाथ, बांह पकड़कर छेड़खानी के कोशिश व गाली-गलौज कर मारपीट किये है, कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 391/2023 धारा 354, 354(क), 354(ख), 294, 323, 34 भादवि0 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 कायम कर विवेचना में लिया जाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक शिव चन्द्रा के द्वारा तत्काल बसंतपुर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थीया के बताये हुलिया अनुसार आरोपीगण का पता तलाश कर आरोपी मिलने पर गहनता से पुछताछ किया गया। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार ने पर आरोपी अपना नाम 01 लव कुमार यादव पिता अनिल यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम पनेका थाना बसंतपुर 02 राहुल यादव पिता स्व0 गोपाल यादव उम्र 26 साल निवासी न्यू बस स्टैण्ड दुर्ग 03 विकास कुमार पिता महेन्द्र गोस्वामी उम्र 23 साल निवासी ग्राम पनेका थाना बसंतपुर 04 देव्यांष साहू पिता राजू लाल साहू उम्र 19 साल निवासी पनेका थाना बसंतपुर को दिनांक 05.08.2023 विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनंाक 06.08.23 ज्यूडिषियल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles