नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग ने आखिरकार तार बाहर के डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया।

नींद से जागे नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग ने आखिरकार तार बाहर के डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग कह रहा है कि अमृत मिशन के दूषित पानी पीने के वजह से तार बाहर के क्षेत्रवासी उल्टी दस्त और पीलिया के चपेट में आए हैं तो वहीं प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण पर पहुंचे नगर निगम और जलापूर्ति विभाग का कहना है कि तारबाहर क्षेत्र वासियों को अमृत मिशन के द्वारा सप्लाई होने वाला जल पूरी तरह से शुद्ध है। अब समझ से परे है कि आखिर समस्या कहाँ है। हालांकि टीम के साथ मौजूद वार्ड पार्षद ने भी टीम को अवगत कराया कि क्षेत्र में लंबे समय से डिपुपारा के आसपास गंदगी पसरी हुई है। पूर्व में भी तारबाहर में डायरिया फैल चुका है, जिसमे मौत भी हो चुकी है।

इस पर पार्षद शेख असलम ने सामान्य सभा मे अपनी बातें रखकर समस्याओं से अवगत भी कराया था।लेकिन मसला आजतक हल नही हुआ। पार्षद ने कहा कि अमृत मिशन के तहत सप्लाई होने वाला पानी एक तो दूषित है उसपर हो सकता है बच्चे और बुजुर्ग इसे डाइजेस्ट नही कर पा रहे हैं इसलिए भी वे ग्रसित हो रहे हैं। नगर निगम और जलापूर्ति विभाग ने कहा है कि पानी की टेस्टिंग कराई जा चुकी है। उनकी टीम यहां सतत मोनिटरिंग कर रही है।फिर से पानी की टेस्टिंग कराई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles