31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

शहडोल डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन कोतमा द्वारा अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान

कोतमा – शहडोल डिवीज़न इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन इकाई कोतमा द्वारा एल.आई.सी अभिकर्ताओं हेतु नव व्यवसाय प्रतियोगिता में विजेता अभिकर्ताओं को चैंपियन ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए शाखा प्रबंधक विनोद पाटिल ने कहा कि यूनियन द्वारा निगम के व्यवसाय वृद्धि में यह एक सकारात्मक व सराहनीय प्रयास है, इस प्रयास से अधिक कर्ताओं व कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा जिससे निगम उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ेगा. प्रतियोगिता में विजेता अभिकर्ता नीरज मिश्रा,अजय पांडे,इंद्रमणि द्विवेदी,सनातन दास गुप्ता, प्रमोद तथा सुनील निगम को शाखा प्रबंधक विनोद पाटिल, शहडोल डिवीज़न एंप्लाइज यूनियन शाखा कोतमा की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी देवी, उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, सचिव राहुल सिंह राणा, सह सचिव ई.लकड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल पुरवार, सह कोषाध्यक्ष जे.वी तिर्की द्वारा चैंपियन ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

सम्मान समारोह के इस अवसर पर लियाफी शाखा कोतमा के पदाधिकारी रविभान सिंह बघेल, भगवानदास मिश्रा, संतोष कुमार देवानी,सतीश मास्टर, दिनेश केवट,सुमेर चंद ,रामजियावान सोनी,ओमकार सोनी, कमलेश पटेल सहित कई अभिकर्ता तथा शाखा कोतमा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles