छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शनिवार को बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से की चर्चा।

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शनिवार को बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की, प्रेस वार्ता के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि, पिछले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त ले चुकी है वहीं तीसरे चरण के बाद कांग्रेस पूरी तरह नकार दी जाएगी।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि देश आज मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है, कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है और ना ही नेतृत्व है, और ना ही नियत है। ऐसे में देश की जनता जान चुकी है कि, कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं, महालक्ष्मी योजना के वादे पर जनता को भरोसा नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 10 सालों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है. 4 जून को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से विकसित भारत का सपना लेकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि यह कौशल्या की धरती है। यहां नारी का सम्मान होना चाहिए ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति का सम्मान किया है, 10 साल में विभिन्न उपलब्धियां है, जिसमें शौचालय का निर्माण, नल जल योजना, राशन कार्ड, मुक्त राशन, प्रधानमंत्री आवास लागू करके लोगों का हित किया है। कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में महालक्ष्मी योजना के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में भी कई घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हो सकी है, छत्तीसगढ़ की जनता जानती है ना सरकार आएगी और ना योजना पूरी होगी। प्रति वर्ष महिलाओं को एक लाख रूपये देने की बात कही गई हैं जो देश के बजट से ज्यादा हो रहा हैं, कांग्रेस केवल वादे करती है और उसे भूल जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles