Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में पहली बार विभिन्न समाज सेवी संगठनों की ओर से "लायंस...

बिलासपुर में पहली बार विभिन्न समाज सेवी संगठनों की ओर से “लायंस क्लब भवन में लिवर फाइब्रो स्कैन नि:शुल्क जांच शिविर” का आयोजन, सुबह से शाम तक भारी भीड़ नजर आई।

बिलासपुर में पहली बार विभिन्न समाज सेवी संगठनों की ओर से लायंस क्लब भवन में लिवर फाइब्रो स्कैन नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित शिविर में लाभार्थियों की सुबह से शाम तक भारी भीड़ नजर आई। 5 मई रविवार को लायंस क्लब भवन में लायंस क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं लाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर की ओर आयोजित लिवर फाइब्रो स्कैन निशुल्क जांच शिविर में शहरवासियों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। शिविर से पहले 280 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था।वहीं शिविर वाले दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग 85 से 90 लोगों की ही जांच हो सकी। जबकि शेष लोगों की 6 मई को निजी अस्पताल में निःशुल्क जांच कराई जायेगी।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लिवर फाइब्रो स्कैन के लिए निजी अस्पतालों और लैब में 7 हजार से 8 हजार रुपये लगते हैं। आज के समय मे हर दूसरा से तीसरा शख्स फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहा है। हालांकि लोगों को इसकी जानकारी नही मिलती तब तक लोग तीसरे स्टेज पर आ पहुंचते है और तबतक काफी देर हो जाती है। इसलिए आज के समय में समय रहते हुए लोगों को लिवर फाइब्रो स्कैन करनी चाहिए वही जिस तरह से लायंस क्लब में विभिन्न समाज सेवको द्वारा आयोजित इस शिविर की भी सिविल सर्जन ने सराहना करते हुए आयोजन कर्ताओं का आभार जताया। लायंस क्लब के पदाधिकारी मनजीत सिंह अरोड़ा सहित आयोजन कर्ताओं ने बताया कि लिवर फाइब्रोस्कैन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी वैसे भी उनके द्वारा समाज की सेवा करते हुए विभिन्न आयोजन किए जाते हैं इसी कड़ी में समाज सेवकों द्वारा इस पर पहली बार लिवर फाइब्रोस्कैन का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि जिस तरह से उन्हें रिस्पांस मिल रहा है वे आगामी महीने में फिर से लिवर फाइब्रो स्कैन की निशुल्क जांच शिविर आयोजित करेंगे।

सीएमडी चौक स्थित लायंस भवन में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रतीक छाबड़ा फ्रांस की अत्याधुनिक पद्धति से निर्मित आधुनिक मशीनों से लीवर की जांच करते नजर आए।चुकी यह आयोजन शहर में पहली दफा किया गया था इसलिए 280 लाभार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि क्षमता से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने की वजह से शाम तक रजिस्ट्रेशन के अनुरूप आधे लोगों की भी जांच नही हो सकी। अब 6 मई को ऐसे लोग निजी अस्पताल में जांच करा सकते है। शिविर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के मद्देनजर इसे आगामी जुलाई में पुनः लगाने पर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments