Homeहमर बिलासपुरआत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन हड़पने के लिए धमकाने वाले कांग्रेस...

आत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन हड़पने के लिए धमकाने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन पर पुलिस ने सूचना देने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

आत्महत्या के लिए उकसाने और जमीन हड़पने के लिए धमकाने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। अब एसपी ने भगोड़े कांग्रेस नेता की सूचना देने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन के खिलाफ सकरी और सरकंडा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उसके साथी अकबर खान को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इधर पूर्व पार्षद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपित तैय्यब हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने आरोपित की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित की सूचना एसपी को सीधे मोबाइल पर दी जा सकती है। इसके अलावा एएसपी सिटी, कंट्रोल रूम, एसपी कार्यालय में भी आरोपित की जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments