बिहार के अलग अलग इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ बड़ा स्कैम होने का मामला थाना सिटी कोतवाली पहुंचा। सैकड़ो की संख्या में थाना सिटी कोतवाली पहुंचे इंजीनियरिंग और आईटीआई के विद्यार्थियों ने बताया कि वे लोग बिहार समस्तीपुर और बिहार जिला बैशाली के सम्राट अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज और बुद्धा आईटीआई के विद्यार्थी है। बीते दिन उनके कॉलेज में महाराष्ट्र के वैरोक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार जिले के आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेज के तकरीबन 120 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें रायपुर छत्तीसगढ़ में एक महीने का प्रशिक्षण देकर नौकरी देने की बात कही गई थी।



वहीं इन सब के एवज में वैरोक कंपनी का तथाकथित एचआर बनकर राकेश सिंह नामक शख्स ने 120 विद्यार्थियों से अलग-अलग साढ़े छै-साढ़े छै हजार रुपए भी लिया था। बिहार के सभी बेरोजगार रायपुर पहुंचने उससे पहले ही उन्हें उसलापुर रेलवे स्टेशन में उतार दिया गया। और वैरोक कंपनी के एचआर ने सभी बेरोजगार विद्यार्थियों को बिलासपुर बुलाकर खुद अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया। इससे आक्रोशित बेरोजगार विद्यार्थियों ने सैकड़ो की संख्या में थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि इन बेरोजगारों के साथ स्कैम बिहार में किया गया था। इसलिए थाना सिटी कोतवाली के सीएसपी पूजा कुमार और थानेदार विजय चौधरी की ओर से मौखिक इनकी समस्या सुनकर इन्हें वापस बिहार जाकर इस पूरे मामले की शिकायत करने आश्वासन देकर चलता कर दिया गया।




