Homeहमर बिलासपुरगड्ढा खोदकर केबल को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं,...

गड्ढा खोदकर केबल को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, आईटीएमएस के जरिये ऑनलाइन निगरानी।

जगह-जगह गड्ढा खोदकर केबल को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं है, आईटीएमएस के जरिये ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। निगम क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा आए दिन बिना एनओसी लिए गड्ढा खो दिया जाता हैं, जबकि वहां से पाइपलाइन, गैस लाइन, केबल लाइन, सहित कई लाइन गुजरते हैं। खुदाई के दौरान केबल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जिससे दूसरे जरूरी काम प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए निगम ने ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की है।

आये दिन ठेकेदारों द्वारा सड़क किनारे गड्ढा खोदा जाता है, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होता है और लोगों के घर कई दिनों तक पानी नहीं पहुंचता तो कहीं केबल कटने से फोन लाइन ठप हो जाता है। इन सारी समस्या को देखते हुए निगम ने ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के लिए ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है।आईटीएमएस के द्वारा अब ठेकेदारों की मनमानी निगम के नजरों से नहीं बच सकेगी, निगम आयुक्त ने बताया कि अब लापरवाह, ठेकेदारों की मनमानी नही चलेगी और गड़बड़ी पर कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बस स्टैंड, जगमल चौक में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लाखों गैलन पानी यूं ही सड़कों पर रह गया। ठेकेदारों की लापरवाही का खमियाजा जनता को भुगतना पड़ता है और वही निगम को इसके मरम्मत पर खर्च करना पड़ता है, इसे देखते हुए अब लापरवाह ठेकेदारों पर निगरानी की व्यवस्था की गई हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि खुदाई से दूसरे लाइन क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदारों को सुधारने निर्देश दिया जाएगा, ऐसा नही करने पर इसकी मरम्मत निगम करेगी और जो खर्चा होगा वह ठेकेदारों से वसूल किया जाएगा। ऑनलाइन निगरानी से कहा, किस क्षेत्र में खड्डा खोदा जा रहा है इसकी सारी जानकारी निगम को मिलेगी, जिससे उस पर रोक लगाई जा सकेगी या खुदाई के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments