चांटीडीह मतदान केंद्र में वोटिंग प्रक्रिया में देरी से मतदाता आक्रोश, विवाद के बाद आनन फानन में मतदान शुरू हुआ तब जाकर वोटर शांत हुए।

लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने मंगलवार को मतदाता अपने बूथों में लाइनों में नजर आए। सुबह 7:00 बजे का समय था और मतदाता 6 बजे से ही केन्द्रों में पहुंच गए। वहीं बेलतरा विधानसभा के चांटीडीह मतदान केंद्र में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई 7:15 बजे के बावजूद भी यहां मतदान शुरू नहीं हो सका, जिसे लेकर मतदाताओं में आक्रोश दिखाई दिया, मोबाइल दिखाकर बताया कि देखिए 7:00 से ऊपर हो चुके हैं और अभी तक यहां मतदान शुरू नहीं हुआ है, मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वे पहले मतदान करना चाहते थे, खुशी, उत्साह इतना था कि थोड़ी देर भी विलंब बर्दाश्त नहीं करना चाहते, विवाद के बाद आनन फानन में मतदान शुरू हुआ तब जाकर वोटर शांत हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles