आशीर्वाद वैली में मनाया गया सावन उत्सव

बिलासपुर / सावन के आने से सभी जगह विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।उसी परिपाटी में हाईकोर्ट रोड स्थित आशीर्वाद वैली में सावन उत्सव मनाया गया जिसमे कॉलोनी की साठ से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।
इस आयोजन में महिलाओं ने प्रभु शिव शंकर एवं श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना के उपरांत विभिन्न प्रस्तुतियां जैसे डांस,सिंगिंग,शायरी,कविताओं से इस आयोजन में समा बांध दिया।महिलाओं ने आपस ने विभिन्न गेम्स भी खेला जिसमे आकर्षक पुरुस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता में अलग अलग कैटेगरी में पुरुस्कार दिए गए जिसमे सावन सुंदरी का प्रथम पुरुस्कार श्रीमती श्रुति रेलवानी को मिला, मिसेज आशीर्वाद वैली का पुरुस्कार श्रीमती अपर्णा अग्रवाल को मिला, द मोस्ट लकी लेडी का पुरुस्कार श्रीमती नेहा बरनवाल को मिला।
प्रतियोगिता के कुशल संचालन में एंकरिंग श्रीमती संगीता जेम्स ने किया जिसमें उन्होंने अपने अनुभव एवं मधुर वाणी से आयोजन में समा बांध दिया।

प्रतियोगिता के कुशल आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने अपना सहयोग किया जिसमें विशेष योगदान श्रीमती वसुधा शर्मा,श्रीमती प्रतिमा गुप्ता,श्रीमती कविता ददरिया,श्रीमती सुषमा त्रिवेदी,श्रीमती मेघा जैसवानी,श्रीमती रागिनी राय,श्रीमती मंजू पांडेय,श्रीमती सरोज अग्रवाल,श्रीमती लीना वर्मा एवम सहयोगी साथियों का रहा।

सोसाइटी अध्यक्ष नेमेश पांडेय ने इस आयोजन के लिए सभी महिलाओं का अभिवादन किया एवं आशा जताई कि सभी महिलाएं आगे भी ऐसे अच्छे आयोजन मिलजुलकर करते रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles