शहर से लगे आसपास के चुचुहियापारा, गणेश नगर, नयापारा, न्यू लोको कालोनी सहित अन्य स्लम क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे के बाद भीड़ बढ़ गयी है। मतदान करने पहुंच रहे युवा मोदी गारंटी, महतारी वन्दन योजना और बेरोजगारी, महंगाई, संविधान बचाने के मुद्दों पर मतदान कर रहे है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों का कहना है वे इस बार बदलाव चाहते है, वहीं कुछ की माने तो युवा मोदी जी के कामकाज से बहुत ज्यादा प्रभावित है इसलिए इस बार फिर से मोदी सरकार बनाना चाहते है। गौरतलब हो कि प्रदेश में तीसरे चरण में 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव 7 मई को आयोजित की गयी। कई युवा तो ऐसे भी थे जो लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार हिस्सा लिए वहीं मतदान कर ऐसे लोग भारी उत्साहित नजर आए।



