सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में लहूलुहान घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार भी कर लिया है।एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि तिफरा के यदुनंदन नगर में रहने वाले अक्षय सिंह का आदतन बदमाश अब्दुल साजिद से पुराना विवाद था। इसी बात को लेकर मंगलवार की देर रात साजिद ने गुफरान अली, मोहसिन खान सहित अन्य के साथ मिलकर अक्षय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार होने के फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए तत्काल आरोपियों को उनके निवास स्थान से घेराबंदी कर धर दबोचा। बताया जा रहा है कि हमले में घायल अक्षय को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया है। सिम्स में घायल का गहन उपचार किया जा रहा है।


