अब भी रेल यात्रियों को ट्रेनों में सफर के दौरान चोरी से निजात नही मिल सकी है। हालांकि इसके पीछे की प्रमुख वजह रेल प्रशासन की निष्क्रियता को बताई जा रही है। आरा निवासी बाल चन्द्र सिंह साउथ बिहार ट्रेन के एसी कोच में सवार होकर अपने पत्नी के साथ बिलासपुर अपने बच्चों के पास आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद लग गयी और उनके दो बैग को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। बिलासपुर जीआरपी थाने मामले की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित ने बताया कि उनके बैग में 15 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल और पुराने कपड़े मौजूद थे। जीआरपी ने मामले में लिखित शिकायत लेकर शून्य में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।





