Homeहमर बिलासपुरसकरी निवासी ऑटो चालक की बेटी "प्रिया साहू" ने हाई स्कूल परीक्षा...

सकरी निवासी ऑटो चालक की बेटी “प्रिया साहू” ने हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में अपनी जगह बनाई।

योग्यता कभी भी परिस्थितियों की दास नहीं होती। इसे एक बार फिर से बिलासपुर की बेटी ने सिद्ध किया है। सकरी के साधारण से आवास मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली प्रिया साहू ने इस वर्ष घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है। प्रिया साहू ऑटो चालक की बेटी है, उसका परिवार बेहद साधारण और सरल है। साधन संपन्न न होने के बाद भी प्रिया साहू ने प्रतिदिन 4 घंटे पढ़ाई कर यह कामयाबी अपने नाम की है।

इस सफलता के बाद प्रिया इंजीनियर बनना चाहती है, जो अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और गुरुजन को दे रही है, साथ उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा अंतिम नहीं होती, इसलिए किसी भी परिणाम से निराश नहीं होना चाहिए। इस दौरान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने भी टेलीफोन पर बातचीत कर प्रिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कामयाबी के बाद प्रिया साहू के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हमारी संवाददाता प्रियंका सिंह ने प्रिया साहू से उसकी तैयारी और भविष्य को लेकर बातचीत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments