Homeहमर बिलासपुरसिविल लाइन अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में सरेराह जानलेवा हमला करने वाले...

सिविल लाइन अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में सरेराह जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, शिकायत पर अपराधियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में सरेराह जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए दोनों ही मामले में शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर अपराधियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। शहर में अपराधियों के हौसले आसमान छू रहे है, जो लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए आतंक मचा रहे है। ऐसा नही की पुलिस ऐसे लोगों पर कार्यवाही नही करती, कार्यवाही के बावजूद शहर में अपराधियों का हौसला कम नही हो रहा है। जिस तरह से शहर के हालात हो गए है उससे परिवार वालों के साथ राह चलते लोग भी असुरक्षित है।

रोजाना थाना सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा और सिटी कोतवाली सहित अन्य थानों में मारपीट, चाकूबाजी जैसे मामलों का आना आम हो गया है। इसी तरह फिर से थाना सिविल लाइन अंतर्गत मारपीट के दो मामले सामने आए है, पहले मामले में पुरानी रंजिश पर अपराधियों ने जहां मैडी ग्रुप के एक युवक की जमकर धुनाई की है तो वहीं दूसरे मामले में अपराधियों ने एक बेकसूर शख्स को केवल कार की लाइट बन्द करने के मामूली सी बात पर अधमरा होने तक पीटा। अपराधियों ने लाठी, डंडे, बेस और हथियार से व्यक्ति की पिटाई करने के साथ साथ उसके कार में भी तोड़फोड़ कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि दोनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इस पूरे मामले की थाना सिविल लाइन में अपना परिवार लेकर शिक़ायत करने पहुंचे छतौना निवासी जीवन दीप सिंह खुद डरे सहमे नजर आएं। हालांकि पुलिस के अच्छे बर्ताव से जीवन दीप ने भय मुक्त होकर बेझिझक अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया।

मीडिया में रोते बिलखते हुए उन्होंने जानकारी दिया कि अपराधियों ने केवल कार की लाइट बन्द करने की बात पर उनसे झगड़ा किया है। हॉकी, बेस, लठ, डंडे और हथियार से उनपर ताबड़तोड़ हमला किया साथ ही उनके चारपहिया वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। इतना ही नही अपराधियों ने धर्म की बात करते हुए उनके गले से तुलसी माला को भी झपटकर तोड़ दिया। जीवन सिंह ने मीडिया को यह भी बताया कि जब वहां पर कुछ अपराधियों द्वारा जमकर पीटा जा रहा था उस दौरान उनके दोस्त आरिफ द्वारा बीच बचाव कर उन्हें बचाया भी गया अगर उनका दोस्त बीच मे नही आता तो शायद आज वे जिंदा नहीं होता। इसी तरह दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन अंतर्गत जरहाभाठा में पूर्व के आदतन बदमाश और मैडी ग्रुप के सरगना रूपेश दुबे को भी बाइक सवार 3 लोगों ने अधमरा होने तक मारा। गौर करने वाली बात ये है कि मैडी के दोस्त रूपेश की सरेराह पिटाई हो रही थी लेकिन किसी ने भी इसकी मदद तक नही की।हालांकि ये भी रूपेश के कर्म का ही नतीजा है। सिविल लाइन पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रुपेश के शिकायत पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया है।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों में मारपीट, चाकू बाजी, हाफ मर्डर और मर्डर जैसे मामलों का ग्राफ बढ़ा है। अगर बात की जाए वर्तमान स्थिति की तो वर्तमान में सभी को मालूम है कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आदर्श आचार संहिता भी लागू है मौजूद इसके पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शहर में आदतन बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हौसले आसमान छू रहे हैं जो पुलिस से बेखौफ होकर दिनदहाड़े पुरानी रंजिश पर हथियार लहराकर मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे। जिस तरह से शहर में अपराध के ग्राफ बढ़े हैं शहरवासी इससे दहशत में है, यही वजह है कि इससे रात का अंधेरा तो दूर दिन के उजालों में भी शहर में घूमने फिरने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल हमेशा की तरह पुलिस ने थाना सिविल लाइन अंतर्गत हुए जानलेवा मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में गंभीर धाराओं के तहत अपराधियों के विरुद्ध अपराध पंजी बद्ध कर मामले की विवेचना करने के साथ ही आरोपियों की भी सर गर्मी से तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments