बिलासपुर के इमलीपारा क्षेत्र में कलचुरी भवन के पास नाली का गंदा पानी भवन के पार्किंग एरिया में भरा।

शहर के मोहल्ले की हालत नारकीय बनी हुई है। लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बिलासपुर के इमलीपारा क्षेत्र में कलचुरी भवन के पास नाली का गंदा पानी भवन के पार्किंग एरिया में भर गया है। जिसके कारण भवन में किसी प्रकार की बुकिंग नहीं हो रही है। साथ ही इमलीपारा में कई आने जाने वाली गलियों में नाली का पानी भरा हुआ है। घर से निकला गंदा पानी रोड में जाम की स्थिति पैदा कर रहा है। उसमें मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों को महामारी फैलने का डर सताने लगा है।

कई मोहल्ले तो ऐसे भी है जहां सड़क और नाले की सुविधा अभी तक नहीं है। इससे छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। बरसात के दिनों में तो सड़क और नाले में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले के आने जाने वाले रास्ते में गंदगी और कचरे से भरा ढेर है। इसे देखकर लगता ही नहीं कि शहर का मुख्य मार्ग है। आसपास के लोगों का कहना है कि बस स्टैंड का नाले का पूरा पानी यहां पर आकर इकट्ठा होता है। जिसकी साफ सफाई करने वाला कोई नहीं है नाली का काम शुरू हो गया है। जब तक नाला नहीं बनेगा तब तक यहां की हालत ऐसी ही रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles